San Francisco flight:
कोलकाता, एजेंसियां। एअर इंडिया की एक और अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तकनीकी खराबी सामने आई है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही फ्लाइट नंबर AI180 को मंगलवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) विमान 17 जून की रात 12:45 बजे कोलकाता पहुंचा था और इसे रात 2:00 बजे मुंबई के लिए रवाना होना था।
San Francisco flight: एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबीः
टेकऑफ से पहले विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। सुरक्षा कारणों के चलते टेकऑफ में देरी की गई और अंततः सुबह करीब 5:20 बजे यात्रियों को विमान से नीचे उतरा गया। यात्रियों को बताया गया कि यह निर्णय फ्लाइट सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
San Francisco flight: सोमवार को भी एअर इंडिया के विमान में आई थी खराबीः
इससे पहले, सोमवार को भी एअर इंडिया की हांगकांग से नई दिल्ली जा रही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई थी, जिस कारण विमान को उड़ान के बाद वापस हांगकांग लौटना पड़ा।
San Francisco flight: 12 जून को अहमदाबाद में इंडिया इंडिया का विमान क्रैशः
वहीं, 12 जून को अहमदाबाद में हुए एक विमान हादसे में एअर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 242 यात्रियों में से 241 की जान चली गई थी।
इसे भी पढ़ें
Air India flight :एअर इंडिया का विमान हॉन्गकॉन्ग लौटा, तकनीकी खराबी बताई गई