6 हजार राहत शिविर बनाए गये, 550 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल
कोलकाता, एजेंसियां। अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान दाना 25 अक्टूबर को बंगाल और ओडिशा से टकराएगा। इससे पहले ही तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। ओडिशा के 14 जिलों के 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया जा रहा है।
6 हजार रिलीफ कैंप्स बनाए गए हैं। ओडिशा में 150 और बंगाल में 198 ट्रेन रद्द की गई हैं। इसके अलावा ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द की हैं।
तूफान का असर कहां होगा:
तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा पर पड़ेगा। दाना अभी 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। आज सुबह यह बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
दाना आज रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक कभी भी ओडिशा के पुरी और प. बंगाल के सागर नाम के टापू (दक्षिण 24 परगना जिले में) के बीच टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 KMPH तक हो सकती है।
इसे भी पढ़ें
बंगाल के तट से टकराने का बाद चक्रवाती तूफान रेमल कमजोर पड़ा, बंगाल में रातभर हुई बारिश