Monday, July 28, 2025

कांग्रेस से गए थे भाजपा में, फिर लौटे कांग्रेस में

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा चलाये जा रहे ‘‘आ अब लौट चले’ के तहत भाजपा कार्यसमिति के सदस्य मृत्युंजय शर्मा, जिला परिषद के पूर्व सदस्य संजय सिंह एवं उनके साथ भाजपा के मंडल महामंत्री सहित सैड़को कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माला और कांग्रेस का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि राहुल गांधी के प्रति जिस प्रकार युवाओं का रूक्षान बढ़ा है।

यह उसी का परिणाम है कि युवाओं को कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी पर भरोसा हो रहा है और देश के प्रधानमंत्री के झूठ और प्रपंच से लोग अब उब चुके है और कांग्रेस की और अपना रूख कर रहे है हम तमाम लोगों का हम कांग्रेस परिवार में स्वागत और हार्दिक अभिनंदन करते हैं।

इस अवसर पर डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन काफी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है।

ऐसे समय में पुराने साथियों का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और राज्य के 14 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होगी।

कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण के उपरांत मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि भाजपा अब सिर्फ जनता को छलने और ठगने का काम कर रहे है। भ्रष्टाचार पर दुहाई देने वाली भाजपा अब पूरी तरह भ्रष्टाचारियों को सम्मान दिया जा रहा है।

महंगाई से जनता ऊब चुकी है, देश के प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ और प्रपंच रच रहे है और यही कारण है कि भाजपा में दम घुट रहा है और राहुल गांधी जी के न्याय यात्रा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया हूं।

पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय सिंह ने कहा कि राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व मजबूत है, इनके नेतृत्व कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ रहा है यही कारण है कि हम अपनी सारी नाराजगी छोड पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किये है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से गोतम कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री, हीरा लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष मंडल, दिनबन्धु महतो जिला कार्यकारी, कैलाश शर्मा मंडल महामंत्री युवा, अक्षय माहथा मंडल मंत्री, जीमुत वाहन महतो जिला मंत्री, विश्वजीत बनर्जी जिला कार्यकारा, सौरभ कुमार, शक्ति केन्द्र अध्यक्ष, अभिषेक कुमार, राकेश महतो, गुहीराम, नरेश महतो, गंगाधर कर, दुर्गा केवट, संतोष बाउरी, सुकदेव हंसदा, दीपक सिंह, रूपेश ठाकुर सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

अगले कुछ सालों में देश में यह सेक्टर देगा 5.82 करोड़ रोजगार

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories