Weather forecast: 9 नवंबर को चार राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी, बढ़ेगी ठंड

Anjali Kumari
3 Min Read
Weather forecast: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के ज्यादातर इलाकों में बारिश का सिलसिला थम गया है, लेकिन दक्षिण और पूर्वोत्तर

Weather forecast:

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के ज्यादातर इलाकों में बारिश का सिलसिला थम गया है, लेकिन दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी एजेंसियां जारी की है। 9 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और मेघालय में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 6-7 दिनों के दौरान रात का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहने का अनुमान है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट:

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और मेघालय के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा रहेगा।

दिल्ली और उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 नवंबर को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम के समय हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान घटकर 12-13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अगले 24 घंटे में पारा 3 से 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है। पूर्वी यूपी और बिहार में सुबह-शाम ठंड का असर महसूस होगा, जबकि सीमांचल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और पाला पड़ने की संभावना:

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। मनाली और लाहुल-स्पीति में बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। मनाली का अधिकतम तापमान 6°C और न्यूनतम -9°C तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून में न्यूनतम तापमान 11°C और नैनीताल में 9°C तक दर्ज किया जा सकता है।

झारखंड में भी ठंडी हवाओं का असर:

रांची और आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। 9 नवंबर को रांची में अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 13°C रहने का अनुमान है। राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन रातें ठंडी होंगी।

देश के प्रमुख शहरों का तापमान (9 नवंबर)

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 27°C 11°C
मुंबई 30°C 24°C
कोलकाता 29°C 20°C
चेन्नई 31°C 27°C
लखनऊ 27°C 14°C
पटना 27°C 16°C
रांची 21°C 6°C
मनाली 6°C 9°C

9 नवंबर को देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा, जबकि उत्तर और मध्य भारत में तापमान तेजी से नीचे जाएगा। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।



Share This Article