North India weather update:
नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से उत्तर भारत में कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 11 फरवरी के बीच बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 10 फरवरी को कुछ इलाकों में तेज हवाओं (30–40 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।
10 फरवरी को कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक
- दिल्ली-एनसीआर: 7 फरवरी को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन में हवाओं की गति 25 किमी/घंटा रहेगी। रात में धुंध का असर रहेगा। तापमान न्यूनतम 8°C और अधिकतम 24°C के बीच रहने की संभावना है। अगले 10–15 दिनों में ठंड का असर कम होगा।
- उत्तर प्रदेश: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का असर जारी है। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा और न्यूनतम तापमान 11°C रहने का अनुमान है।
- उत्तराखंड: 7 और 8 फरवरी को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 5–10°C के बीच रहेगा।
- हिमाचल प्रदेश: 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। सुबह और रात के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी है। न्यूनतम तापमान 0–5°C के बीच रहेगा।
- जम्मू-कश्मीर: 6 फरवरी को कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई। 9 से 11 फरवरी के बीच फिर से व्यापक बारिश और हिमपात की संभावना है। 10 फरवरी को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी हो सकती है।
अन्य राज्यों जैसे बिहार, राजस्थान और मुंबई में भी ठंड का असर रहेगा। राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 4.5°C दर्ज किया गया है। IMD ने सभी राज्यों में अलर्ट जारी कर सुरक्षा और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
