Shia mosque blast Islamabad: इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के दौरे के बीच 31 लोगों की मौत

2 Min Read

Shia mosque blast Islamabad:

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार यानी आज एक भयानक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 170 से अधिक लोग घायल हैं। यह धमाका इमाम बारगाह नामक शिया मस्जिद में हुआ। धमाका ऐसे समय में हुआ जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवाकत मिर्जियोयेव पाकिस्तान दौरे पर थे। राष्ट्रपति गुरुवार को ही पाकिस्तान पहुंचे थे। घटना जुमे की नमाज के दौरान हुई, जिससे मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

घटना स्थल पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया

पुलिस और बचाव दल मौके पर तुरंत पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। विस्फोट में आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आत्मघाती हमलावर पहले मस्जिद के मेन गेट पर रोके जाने पर गोलीबारी करने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने गोलीबारी के बाद मस्जिद में प्रवेश करते हुए खुद को विस्फोटक के साथ उड़ा लिया। इस विस्फोट में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने क्या कहा?

घटना की टाइमिंग बेहद संवेदनशील मानी जा रही है,क्योंकि पाकिस्तानी सुरक्षाबल पहले ही आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके थे। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा था कि पिछले ऑपरेशनों में करीब 216 आतंकवादियों को खत्म किया गया।जांच एजेंसियां घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हैं और धमाके के कारणों और हमलावर के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव अभियान जारी है।

Share This Article
Exit mobile version