Jharkhand Ka Mausam: हिमालय की बर्फली हवाओं से कांप रहा झारखंड

2 Min Read

Jharkhand Ka Mausam

रांची। नये साल की शुरुआत से ही पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में है। हिमालय के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी दिख रहा है। हिमालय से आ रही बर्फीली हवाएं पूरे झारखंड को कंपकपा रही हैं। इसके साथ कोहरे का असर भी सूर्य के ताप को कमजोर कर रहा है, जिससे धूप में भी बर्फीली हवाएं हाड़ कंपा रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी 7 जनवरी तक शीत लहर चलती रहेगी।

येलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र का अनुमान है कि झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में पांच और छह जनवरी को शीतलहरी और परेशान करेगी। इसका सबसे अधिक असर उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भागों में पड़ सकता है। इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेसि तक कमी आ सकती है। इसे देखते हुए कई जिलों में पांच और छह जनवरी को सभी स्कूल बंद कर दिये गये हैं।

रांची जिला येलो जोन की श्रेणी में शामिल

रांची जिले को येलो जोन की श्रेणी में रखा गया है। मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेसि के करीब गिर गया। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.6 जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के आसपास रिकॉर्ड किया गया। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री सेसि गिर गया। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 21 जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेसि के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित

खराब मौसम और अन्य कारणों से रांची आनेवाला एक विमान रद्द कर दिया गया, जबकि दो विमानों को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, कई विमान देर आये और कई देर से उड़े। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

Share This Article
Exit mobile version