Rain alert in Jharkhand: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

2 Min Read

Rain alert in Jharkhand:

रांची। IMD ने झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 2 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। धनबाद में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

इन जिलों में भारी बारिशः

मौसम विभाग के अनुसार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश की संभावना है।
इनमें से ज्यादातर जिले संताल परगना क्षेत्र के हैं, जहां पहले से ही बारिश हो रही है।

कम दबाव का क्षेत्र बना वजहः

आईएमडी ने बताया कि मध्य छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बना कम दबाव का क्षेत्र अब पूर्वोत्तर झारखंड तक पहुंच गया है। अगले 12 घंटों में यह सिस्टम बिहार की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा।

तून ‘मोंथा’ का असर जारीः

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब भी झारखंड में बना हुआ है। इसके कारण रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, लातेहार और चतरा समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।

इसे भी पढ़ें

Rain alert in Jharkhand: झारखंड के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन में सामान्य से 277% ज्यादा बारिश


Share This Article