Cold intensifies in Jharkhand:
रांची। झारखंड में ठंड बढ़ते ही तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। सुबह-शाम चल रही शीतलहर के कारण लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गया है। बता दे राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री घटकर 22.4°C दर्ज किया गया। वहीं बोकारो में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.5°C कम बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार सुबह राज्य में कोहरा या धुंध छाई रहेगी और दिन में आंशिक बादल रह सकते हैं।
राजधानी का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.2°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.9°C कम है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2°C कम है। पूर्वी सिंहभूम में न्यूनतम तापमान 11.6°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.1°C कम है।
क्या हाल है डालटेनगंज और चाईबासा का
डालटेनगंज में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3°C कम और न्यूनतम तापमान 4.5°C कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 27.4°C और न्यूनतम 8.2°C दर्ज किया गया। बोकारो में भी अधिकतम तापमान में 1°C की गिरावट आई है। चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.2°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4°C अधिक है। हालांकि न्यूनतम तापमान यहां सामान्य से 2.3°C कम, यानी 11.6°C रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में झारखंड का सबसे अधिक तापमान 29.7°C गोड्डा में दर्ज किया गया।







