Wednesday, July 30, 2025

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। सोमवार की सुबह रांची समेत कई जिलों में हल्के बादल छाये हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 21 फरवरी से कई जिलों में बारिश हो सकती है। विभाग ने आज और कल मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बताया है। देश के पश्चिमोत्तर भाग में इसका असर है।

हिमालय के तराई क्षेत्रों और आसपास के राज्यों मौसम बदला है और 21 फरवरी तक झारखंड में भी इसका असर दिख सकता है।

21 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 21 फरवरी को राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

वहीं दूसरे दिन 22 फरवरी को मौसम का रुख बदलेगा और उत्तरी भाग में बारिश होगी। जबकि 23 फरवरी को राज्य के दक्षिणी पूर्व भागों में बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम फिर शुष्क रहेगा।

आज से लेकर 22 फरवरी तक राज्य में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ के अनुदान के लिए प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री को धन्यवाद दिया

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

AG Co-operative: CID ने शुरू की एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी जमीन घोटाले की जांच

AG Co-operative: रांची। झारखंड सीआइडी ने एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी कडरू में जमीन घोटाला और धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज...

Gambhir: भारत के हेड कोच और क्यूरेटर के बीच बहस, ओवल की पिच को लेकर खुश नहीं हैं गंभीर

Gambhir: इंग्लैंड से 5वां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन, एजेंसियां। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की मंगलवार को द ओवल क्रिकेट स्टेडियम...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद में, डीसी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

Draupadi Murmu: धनबाद। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही...

Rape Case revealed: 14 साल की बच्ची बनी मां, तो दुष्कर्म का हुआ खुलासा

Rape Case revealed: रांची। राजधानी रांची में एक सनसनीखेज दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ है। एक 14 साल की बच्ची जब मां बनी, तब...

Dhanbad traffic: 1 अगस्त को बदला रहेगा धनबाद का ट्रैफिक

Dhanbad traffic: धनबाद। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर 1 अगस्त का धनबाद शहर का ट्रैफिक बदला रहेगा। ट्रैफिक में ये बदलाव रहेंगेःबरटांड़ बस स्टैंड...

Smriti Irani: जब ‘तुलसी’ बनीं स्मृति ईरानी – शोभा कपूर की नजर से बदला टीवी का इतिहास

Smriti Irani: मुंबई, एजेंसियां। एकता ने बताया कि स्मृति को इस शो में कास्ट करने का श्रेय उनकी मां शोभा कपूर को जाता है।...

Raid on illegal liquor: गिरिडीह में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Raid on illegal liquor: गिरिडीह। जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों...

Share Market : लार्सन एंड टुब्रो की मजबूत कमाई से शेयर बाजार में तेजी, Sensex और Nifty हरे निशान...

Share Market: मुंबई, एजेंसियां। बुधवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी हुई। BSE Sensex और Nse Nifty दोनों ही हरे निशान पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories