Wednesday, June 25, 2025

सोनिया गांधी ने वक्फ बिल को बताया संविधान पर हमला, कहा- देश बन रहा सर्विलांस स्टेट [Sonia Gandhi called the Waqf Bill an attack on the Constitution and said the country is becoming a surveillance state]

“Wakf Amendment Bill:

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 को संविधान पर हमला और साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास बताया।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक के जरिए सरकार सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए देश में सामाजिक और धार्मिक आधार पर विभाजन बढ़ा रही है। सोनिया गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि यह विधेयक भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जो देश को एक सर्विलांस स्टेट में बदलने का प्रयास कर रही है।

“Wakf Amendment Bill: जबरन पारित करने का लगाया आरोप

सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की आम सभा की बैठक में यह बात कही और कहा कि “वक्फ संशोधन बिल सिर्फ साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए है और यह देश को रसातल में ले जाने की दिशा में एक और कदम है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह विधेयक संविधान के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है और इसे जबरन पारित किया गया है।

“Wakf Amendment Bill: संविधान का उल्लंघन, ‘एक देश, एक चुनाव’ पर भी सवाल

सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों पर और भी सवाल उठाए। उन्होंने ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक को भी संविधान का उल्लंघन बताते हुए इसकी आलोचना की।

उनका कहना था कि यह विधेयक लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। सोनिया ने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति रही तो संविधान केवल कागजों पर रह जाएगा और देश का लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें

सोनिया गांधी बोलीं- दिल्ली की जनता I.N.D.I.A को वोट दे, उसे बेहतर रोजगार मिलेगा

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...

Smart Passport: आपका पासपोर्ट अब होगा स्मार्ट, जानिए कैसे [Your passport will now be smart, know how]

Smart Passport: रांची। भारत में पासपोर्ट अब स्मार्ट और...

5 star hotels: पटना में बनेंगे 3 नये 5 स्टार होटल [3 new 5 star hotels will be built in Patna]

5 star hotels: पटना, एजेंसियां। बिहार की राजधानी पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img