रांची। झारखंड में 11 बजे तक 27.80 प्रतिशत मतदान हुआ है।
धनबाद में 11 बजे तक 26.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। जमशेदपुर में 11 बजे तक 28.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
गिरिडीह में 11 बजे तक 29 प्रतिशत मतदान हुआ और रांची में 11 बजे तक 28.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड के 4 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
इसमें रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद शामिल है। इन चार सीट पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक होगा। इस चरण में कुल 82 लाख 16 हजार 506 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 42 लाख 6 हजार 926 है।
महिला मतदाताओं की संख्या 40 लाख 9 हजार 290 है। थर्ड जेंडर मतदाता 290 हैं। आयोग ने मतदान को लेकर विशेष तैयारी की है।
इसे भी पढ़ें
नक्सल प्रभावित इलाके में वोट देने के लिए उमड़ी वोटरों की भीड़