Vivek Oberoi ‘s Birthday:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबेरॉय कल (3 सितंबर) अपना 49वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से डेब्यू किया था, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद साथिया, युवा, शूटआउट एट लोखंडवाला, ओमकारा और रक्त चरित्र जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के चलते विवेक ने फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई।
विवेक की फिल्मी करियर
Vivek Oberoi ‘s Birthday:
हालांकि, करियर के सफर में उन्हें असफलताओं का भी सामना करना पड़ा। प्रिंस, दम, क्यों! हो गया ना, नक्शा और होम डिलीवरी जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। इसी दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान से जुड़े विवाद ने उनके करियर पर गहरा असर डाला। नतीजतन, बड़े प्रोजेक्ट्स से दूरी बन गई और उनका स्टारडम धीरे-धीरे फीका पड़ गया। इसके बावजूद विवेक ने हार नहीं मानी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से बाहर निकलकर बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। रियल एस्टेट में निवेश और अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू कर उन्होंने बेहिसाब दौलत बनाई। आज वे न सिर्फ एक्टर बल्कि सफल बिजनेसमैन के तौर पर भी जाने जाते हैं।
पर्सनल लाइफ
Vivek Oberoi ‘s Birthday:
पर्सनल लाइफ की बात करें तो विवेक ने 29 अक्टूबर 2010 को प्रियंका अल्वा से शादी की। प्रियंका एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और हर मुश्किल वक्त में विवेक का साथ देती रही हैं। दोनों के दो बच्चे हैं – बेटा विवान और बेटी अमेया। करीब दो दशकों से ज्यादा समय तक फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे विवेक ओबेरॉय का सफर संघर्ष और उपलब्धियों से भरा है। आज भी वह अपनी मेहनत और स्मार्ट बिजनेस मूव्स की वजह से करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
इसे भी पढ़ें