प्रशासन ने पैलेस के गेट पर नोटिस लगाया
उदयपुर, एजेंसियां। राजस्थान के उदयपुर के पूर्व राजघराने में सोमवार रात हिंसा हुई। उदयपुर के सिटी पैलेस में राजघराने के सदस्यों और BJP विधायक विश्वराज सिंह के समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई।
इसमें कई लोग घायल भी हुए। महाराणा प्रताप के वंशजों में ऐसा झगड़ा पहली बार सामने आया है। प्रशासन ने विवादित जगह को कुर्क कर रिसीवर की नियुक्ति कर दी। इसका नोटिस सिटी पैलेस के गेट पर चिपकाया गया।
क्या है पूरा मामला:
उदयपुर राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे और नाथद्वारा से BJP विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक और इससे जुड़े रस्में होनी थीं। राजशाही खत्म होने के बाद भी यह रस्म प्रतीकात्मक रूप से निभाई जाती है।
विश्वराज सिंह राजतिलक के बाद सिटी पैलेस के अंदर धूणी के दर्शन करने जाना चाहते थे, लेकिन सिटी पैलेस में रहने वाले उनके चाचा अरविंद सिंह के परिवार ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ।
इसे भी पढ़ें