आठवें वेतन आयोग की आड़ में हो रहा साइबर फ्रॉड, जानिए क्या है मामला?

1 Min Read

आठवें वेतन आयोग को लेकर देशभर के करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी उत्सुकता का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने नया व्हाट्सएप स्कैम शुरू कर दिया है। ठग फर्जी संदेश भेजकर दावा कर रहे हैं कि कर्मचारी अपनी संशोधित सैलरी का तुरंत आकलन कर सकते हैं। इसके लिए एक लिंक भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करने पर APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है। पहली नजर में यह लिंक सैलरी कैलकुलेटर जैसा दिखता है, लेकिन वास्तव में यह खतरनाक मालवेयर होता है। जैसे ही यूजर इसे डाउनलोड करता है, साइबर अपराधियों को मोबाइल पर रिमोट एक्सेस मिल सकता है और वे बैंकिंग ऐप, ओटीपी, पासवर्ड व अन्य संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आठवें वेतन आयोग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी केवल सरकारी वेबसाइटों से ही जारी होगी और सोशल मीडिया पर वायरल लिंक पूरी तरह फर्जी हैं।

Follow us for more local news and updates:

👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush

👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush

👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush

🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/

Share This Article