झारखंड में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से पहले मतदाताओं की मैपिंग का काम तेजी से जारी है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में वोटरों का सत्यापन बाकी है। राज्य के कुल 2 करोड़ 65 लाख 62 हजार 300 मतदाताओं में से अब तक करीब 1 करोड़ 94 लाख 30 हजार 429 वोटरों का मिलान किया जा चुका है, जो लगभग 73.15 प्रतिशत है। हालांकि अभी भी करीब 71 लाख मतदाताओं की जानकारी बीएलओ को नहीं मिल सकी है। यह मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर की जा रही है, जिसमें मतदाताओं से उनके या उनके पिता के पुराने पते की जानकारी ली जा रही है। राज्य निर्वाचन कार्यालय ने इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि अप्रैल में SIR की घोषणा संभव है। SIR शुरू होने के बाद सभी मतदाताओं के लिए गणना पत्र भरना अनिवार्य होगा, जिसमें नागरिकता और पहचान से संबंधित विवरण देना होगा। इसके लिए आधार, पैन, बैंक पासबुक या अन्य दस्तावेजों की जानकारी भी मांगी जाएगी।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/






