Jharkhand के Latehar में पुलिस बनी बंधक, पथराव और फायरिंग | Latehar Police Hostage Incident

1 Min Read

झारखंड के लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के कैमा गांव में ड्रोन कैमरे से किए जा रहे जमीन सर्वे को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच गंभीर विवाद हो गया। नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, एएसआई राजेश कुमार समेत कुल आठ पुलिसकर्मियों को घेरकर कई घंटों तक बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल को गांव भेजा गया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से पुलिस पर पत्थरबाजी की गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा के लिए पुलिस को कई राउंड फायरिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार कुछ पुलिसकर्मियों को ग्रामीण जंगल की ओर ले गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। पथराव में कई जवानों के घायल होने की भी सूचना है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र में आता है और पेसा कानून के तहत ग्रामसभा की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का जमीन सर्वे नहीं कराया जा सकता।

Follow us for more local news and updates:

👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush

👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush

👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush

🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/

Share This Article