Follow us for more local news and updates:👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) को लेकर केंद्र सरकार से बड़ी राहत मिली है। पहले कंपनी को बंद करने की सिफारिशें सामने आई थीं, लेकिन अब DIPAM ने HEC को उन 18 सार्वजनिक उपक्रमों की सूची से हटा दिया है जिन्हें बंद या विनिवेश के लिए चिन्हित किया गया था। HEC प्रबंधन ने कहा कि कंपनी के बंद होने का सवाल ही नहीं है और उत्पादन जारी रहेगा। राज्य सरकार ने स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 500 एकड़ जमीन खरीदने का प्रस्ताव रखा है, जिससे कंपनी को 5,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे HEC अपनी देनदारियां साफ करेगा और नई मशीनें खरीदेगा।