JharkhandHEC shutdown news: 7 साल से घाटे में डूबी HEC पर संकट गहराया, केंद्र सरकार ने बंद करने की प्रक्रिया तेज की

HEC shutdown news: 7 साल से घाटे में डूबी HEC पर संकट गहराया, केंद्र सरकार ने बंद करने की प्रक्रिया तेज की

HEC shutdown news:

रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) को लेकर केंद्र सरकार में फिर हलचल बढ़ गई है। 13 नवंबर 2025 को कमेटी ऑफ ग्रुप ऑफ ऑफिसर्स (CGO) ने कंपनी को बंद करने की सिफारिश की थी। इसी के बाद वित्त मंत्रालय ने भारी उद्योग मंत्रालय से एनेक्सर-2 के अनुरूप अपडेटेड बैकग्राउंड नोट जल्द उपलब्ध कराने को कहा है। मंत्रालय ने सुझाव दिया है कि इस प्रक्रिया में डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज (DPE) की सहायता ली जाए।

लगातार 7 वर्षों से घाटे में HEC:

एचईसी पिछले सात वर्षों से निरंतर घाटे में चल रही है। 31 मार्च 2025 तक कंपनी की कुल वित्तीय देनदारी 2067 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जबकि कार्यशील पूंजी माइनस 1594 करोड़ पर पहुंच गई। कुल देनदारियां अब लगभग 4300 करोड़ रुपये के आसपास हैं। आर्थिक संकट का असर इतना गहरा है कि कंपनी नियमित वेतन भुगतान और कच्चे माल की खरीद तक करने में असमर्थ है।

मजदूर संगठन सक्रिय:

दिल्ली में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े PSU कर्मचारियों के राष्ट्रीय परिसंघ की बैठक में एचईसी के मुद्दे को विशेष महत्व दिया गया। एचईसी के लिए एक अलग कमेटी का गठन हुआ, जो संबंधित मंत्रियों से मुलाकात कर समाधान खोजने का प्रयास करेगी। बीएमएस नेताओं ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से दो घंटे तक विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने जल्द ही फिर बैठक बुलाने का आश्वासन दिया।

उत्पादन ही समाधान: HEC CMD:

एचईसी के सीएमडी के.एस. मूर्ति ने साफ कहा है कि किसी भी परिस्थिति में मशीनें बंद नहीं होंगी। उनका कहना है कि कंपनी का एकमात्र रास्ता स्वावलंबन है। उत्पादन बढ़ाकर ही नियमित वेतन भुगतान संभव होगा। उन्होंने लंबित टेंडरों को तत्काल जारी करने और ठेका मजदूरों के वेतन जल्द दिलाने का आश्वासन दिया।

तीसरी बार बंद करने की अनुशंसा:

2021 और 2023 में भी उच्च स्तरीय समितियां एचईसी को बंद करने की अनुशंसा कर चुकी हैं। 2025 में फिर सिफारिश सामने आने के बाद कंपनी का भविष्य और अधिक अनिश्चित हो गया है। कर्मचारी और यूनियनें सक्रिय हैं, जबकि केंद्र अंतिम निर्णय से पहले सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles