गुरुजी की खाली सीट से राज्यसभा जा सकती हैं बेटी अंजनी सोरेन

1 Min Read

दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड राजनीति में राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है, जिसका कार्यकाल 21 जून 2026 तक था। उनके निधन से पैदा हुई वैकेंसी को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच उनकी बेटी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन का नाम राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में चर्चा में है। अंजनी सोरेन झामुमो के ओडिशा इकाई प्रमुख रही हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी पार्टी में पारंपरिक पकड़ और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें राज्यसभा भेजा जाना चाहिए। शिबू सोरेन की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी इसी कदम से जुड़ी बताई जा रही है।

Follow us for more local news and updates:

👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush

👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush

👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush

🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/

Share This Article