रांची। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है। मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, हीरालाल साहू, अशोक पुरोहित व अशोक चौधरी चुने गए।
मुख्य सलाहकार उदय प्रताप सिंह, संरक्षक आलोक साहू, रमेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, पंकज साहू, हेम सिंह, मनोज ठाकुर, उमेश कामदार, लल्लू सिंह, रवि रोहतगी व कुणाल अजमानी को बनाया गया।
सह संरक्षक विश्वजीत बॉस, शैलेश्वर दयाल सिंह व अजय गुप्ता बनाए गए। वहीं, संयोजक मनोज गुप्ता बने।
विक्की यादव को अध्यक्ष व राजेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा वरिष्ठ अध्यक्ष रमेश गोप व राहुल शर्मा, सदस्यता प्रभारी राजकुमार महतो बनाए गए।
महामंत्री कुंदन सिंह व अरविंद साह बनाए गए। कई सदस्यों को उपाध्यक्ष व मंत्री बनाया गया। इस मौके पर मौजूद सदस्यों ने इस वर्ष भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन करने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें