रांची। रांची वासियों का बरसो का इंतजार खत्म हो गया है। आज से कांटाटोली फ्लाईओवर पर गाड़ियां दौड़ने लगी हैं। झारखंड सरकार ने कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया है। इसका निर्माण दो दशकों से अधिक समय से लंबित था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर को 224.94 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर है। वहीं इसकी चौड़ाई 16.6 मीटर है।
रैप का निर्माण बाकीः
वैसे तो कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण लगभग हो चुका है, लेकिन रैंप का निर्माण बाद में किया जायेगा। फ्लाइओवर पर खादगढ़ा बस स्टैंड के पास नामकुम की ओर जाने के लिए और उसके सामने पेट्रोल पंप के पास लालपुर जाने के लिए रैंप का निर्माण किया जाना शेष है।
इसे भी पढ़ें