12 मार्च को रांची बंद का आह्वान, 11 को मशाल जुलूस
रांची,एजेंसियां। राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने राज्य सरकार को चेताया है कि यदि 12 मार्च तक शहीद भगत सिंह की प्रतिमा नहीं लगाई गयी, तो 23 मार्च को वह फांसी लगा लेंगे।
बता दें कि भगत सिंह की मूर्ति स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय युवा मुक्ति की ओर से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है।
धरना स्थल पर रविवार को उत्तम यादव ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से राजभवन के समक्ष धरना पर बैठा हूं ना प्रशासन न सरकार कोई सुध लेने अभी तक नहीं पहुंचा है।
इसलिए मजबूरन 12 मार्च को रांची बंद बुलाया गया है। अगर बंद के बावजूद सरकार और प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है, तो 23 मार्च को मैं फांसी पर चढूंगा।
एक भगत सिंह को देश आजाद करने के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़े थे और आज भगत सिंह की प्रतिमा लगाने को लेकर मैं फांसी पर लटकूँगा।
बंदी की जानकारी देते हुए उत्तम यादव ने कहा कि बंद सुबह से 1 बजे तक रहेगी। इसे सफल बनाने को लेकर 11 मार्च शाम 4 बजे से पिस्का मोड़ से बाइक रैली निकाली जाएगी।
बाइक रैली नगर भ्रमण करते हुए जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचेगी। वहां से फिर मसाल जुलूस में तब्दिल हो जायेगी।
बंदी में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स, टेंपो, ई रिक्शा, बस वालों ने भी तथा आम नागरिक ने अपनी प्रतिष्ठान बंद रखने का आश्वासन दिया है।
बताते चलें कि पिछले साल भी संगठन की ओर से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की गई थी। संगठन ने मोरहाबादी में प्रतिमा खड़ा भी कर दिया था। पर स्थापना की पूर्व रात्रि प्रशासन ने इस हटवा दिया।
इसे भी पढ़ें
सीएम चंपाई ने गिरिडीह में किया मेगा लिफ्ट सिचाई योजना का शिलान्यास, कहा-बीजेपी की गारंटी पर मत जाइये