झारखंड समेत देश भर में IAS के ही 794 पद खाली
रांची। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा-2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस साल कुल-979 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिसमें 38 पद दिव्यांग के लिए आरक्षित हैं। पिछले वर्ष (2024) की तुलना में इस बार पदों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल 1056 पद विज्ञापित किए गए थे।
इस साल 77 पोस्ट की कमी आई है। पिछले सालों के आंकड़े देखे, तो पता चलता है कि 2023 में पदों की संख्या में बड़ा उछाल आया था, पर 2024 में पद कम हुए। अब 2025 में पद कम कर दिए गए हैं।
10 साल के आंकड़ों का एनालिसिस करें, तो सिर्फ तीन बार (वर्ष 2016, 2023 और 2024) ही एक हजार से ज्यादा पद विज्ञापित किए गए। इनमें भी सबसे ज्यादा 1105 पद की वैकेंसी 2023 में आई थी। वहीं, सबसे कम वैकेंसी 2017 में आई थी।
IAS, IPS और IFS के सैकड़ों पद खालीः
वहीं, 12,162 ऑफिसर वर्किंग हैं। 2,944 पद खाली हैं। अकेले IAS के 1316 पद खाली हैं, इनमें सीधी भर्ती के 794 पद शामिल हैं। सीधी भर्ती के तहत IAS , IFS और IPS के कुल 1506 पद खाली हैं।
सीधी भर्ती के खाली पद आईएएस – 794
आईपीएस के 209 और आईएफएस के 503 हैं।
21 सेवाओं में की जानी है भर्तीः
इस बार IAS, IFS, IPS सहित कुल 21 सेवाओं में भर्तियां की जाएंगी। इनमें दृष्टिहीनता, सुनने की कठिनाई और अन्य शारीरिक विकलांगता के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) 25 मई को होगी।
आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक 11 फरवरी तक खुली रहेगी। आवेदकों के लिए “वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ प्रक्रिया अनिवार्य है। एक बार आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसमें संशोधन का विकल्प भी उपलब्ध होगा।
इसे भी पढ़ें
UPSC EPFO Result 2023: 418 उम्मीदवारों के चयन के साथ अंतिम परिणाम घोषित