Upendra Kushwaha:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार NDA के मुख्यमंत्री चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है और NDA की जीत के बाद नीतीश ही राज्य की नई सरकार की शपथ लेंगे।
उपेंद्र कुशवाहा ने NDA सीट बंटवारे को लेकर कहा
उपेंद्र कुशवाहा ने NDA के सीट बंटवारे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गठबंधन में सभी पार्टियाँ मिलकर सीटों का फैसला करती हैं। कोई भी दल अकेले 243 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ता। यदि किसी पार्टी की मौजूदा सीट पर उम्मीदवार पहले से है, तो आपसी सहमति से अन्य दल को उम्मीदवार उतारने का मौका दिया जाता है। यह निर्णय सभी घटक दलों की सहमति से लिया जाता है। RLM अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में हुई कमियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कड़ाकाट और आसपास के क्षेत्रों में अंतिम चरण में हुई गलतियों के कारण परिणाम अनुकूल नहीं रहे थे। इन अनुभवों से सबक लेकर इस बार विधानसभा चुनाव के लिए बेहतर रणनीति बनाई गई है। कुशवाहा को भरोसा है कि यह रणनीति NDA को सफलता दिलाएगी।
उन्होंने आगे कहा
उन्होंने कहा कि गठबंधन में सभी दलों की भागीदारी और सहयोग से ही चुनाव लड़ा जा रहा है। कुशवाहा ने यह भी जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता और उनके नेतृत्व की क्षमता ही NDA की जीत की सबसे बड़ी ताकत है।इस ऐलान के साथ ही यह साफ हो गया है कि NDA एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतर रहा है और नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार होंगे। गठबंधन की यह रणनीति बिहार में समान दृष्टिकोण और साझा विकास एजेंडा पर आधारित है।
इसे भी पढ़ें
Rally in Patna: RLM की पटना में महारैली, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा बिहार के साथ अन्याय हो रहा