Wednesday, October 22, 2025

संभल जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को यूपी पुलिस ने रोका, कांग्रेस कार्यालय के पास बैरिकेडिंग [UP police stopped the Congress delegation which was going to Sambhal, barricading done near Congress office]

- Advertisement -

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से संभल जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को आज सोमवार को यूपी पुलिस ने रोक दिया। खबर है

कि कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोकने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी जवानों को तैनात किया गया है। कांग्रेस कार्यालय के आस-पास बैरिकेडिंग कर दी गयी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रशासन ने रोक 30 नवंबर तक लगाई थी।

आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी डेलिगेशन को रोकने के लिए 10 दिसंबर तक प्रतिबंध बढ़ा दिया गया। कहा कि आप कितने भी पुलिस वाले लगा लें, हम लोग संभल जाकर रहेंगे। कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा, ‘हम वहां लोगों से मिलने और शांति बहाली के लिए जा रहे थे। दुर्भाग्य से हमें रोका जा रहा है। हम वहां जरूर जायेंगे।

अजय राय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से संभल के लिए निकले

बता दें कि अजय राय अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दोपहर 12:15 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से संभल के लिए निकले। लेकिन उन्हें रोक दिया गया. एजेंसी के अनुसार यूपी पुलिस ने अजय राय को नोटिस जारी कर उनसे संभल का दौरा स्थगित करने को कहा है।

नोटिस को लेकर अजय राय ने कहा, प्रशासन ने मुझे नोटिस जारी कर कहा है कि हमारे दौरे से अराजकता फैलेगी। कहा कि निश्चित रूप से हम भी अराजकता नहीं बल्कि शांति चाहते हैं। पुलिस और सरकार ने वहां जो अत्याचार और अन्याय किया है, मैं चाहता हूं कि मेरे नेतृत्व को यह जानकारी मिले।

संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध को 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया

जान लें कि संभल हिंसा के बाद वहां शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन ने शनिवार को बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध को 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया। सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के संभल दौरे पर जाने की भनक मिलते ही प्रशासन ने प्रतिबंध की तिथि बढ़ा दी।

समाजवादी पार्टी ने संभल हिंसा के दौरान मारे गए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही यूपी सरकार से भी 25-25 लाख का मुआवजा देने की मांग की गयी है

इसे भी पढ़ें

खड़गे बोले- कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक बदलाव की जरूरत 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories