Raped by Uncle:
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक सगे चाचा ने अपनी ही दिव्यांग भतीजी से दुष्कर्म किया और उसका गर्भपात भी कराया। पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा हुआ कि वह अपनी भतीजी का कई महीनों से यौन शोषण कर रहा था।
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी जानकारीः
पुलिस ने आरोपी चाचा केतरा बेदिया को बुधवार की रात गिरफ्तार किया। पीड़िता के परिजनों ने थाना में बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, केतरा काफी दिनों से भतीजी का यौन शोषण कर रहा था, जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तब इसकी जानकारी परिजनों को हुई। आरोपी ने तीन दिन पहले पीड़िता का गर्भपात कराया था। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई तो मामला खुल गया और आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया।
अब गर्भपात करानेवाले डॉक्टर की तलाशः
पुलिस ने बताया कि दिव्यांग नाबालिग के चाचा ने ही उसका यौन शोषण किया है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, गर्भपात करनवाले डॉक्टर के बारे में पता लगाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
A minor raped: 5 साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने किया रेप, बच्ची गंभीर