भारत ने भूटान को ग्यालसुंग परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की

1 Min Read

थिंपू, एजेंसियां : भारत ने ग्यालसुंग परियोजना से संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भूटान को 500 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 23 मार्च को भूटान की दो दिवसीय यात्रा संपन्न हुई थी।

अपनी यात्रा के दौरान मोदी ने भूटान को विकास परियोजनाओं के लिए समर्थन देने का आश्वासन दिया था और अगले पांच वर्ष में इस हिमालयी राष्ट्र को दस हजार करोड़ रुपये प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की थी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं