पिता ने पबजी खेलने से मना किया, तो बेटे ने दे दी जान [When father refused to let him play PUBG, son committed suicide]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। मोबाईल पर गेम खेलना बच्चों की लत में शामिल हो गया है। माता-पिता जब बच्चों को मना करते हैं तो वे ऐसा कदम उठा लेते हैं जिसका अनुमान भी किसी को नहीं होता है। कुछ दिन पहले ही लखनऊ में एक बेटे ने अपनी मां को सिर्फ इसलिए गोली मार दी थी कि उसने वीडियो गेम खेलने से बेटे को मना किया था।

वहीं अब पटना में एक बेटे ने सिर्फ इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके पिता ने पबजी गेम खेलने से मना किया था। यह मामला पटना जिले के अथमलगोला का है। बताया जा रहा है कि अथमलगोला थाना इलाके के बहादुरपुर गांव में रहने वाले राजा कुमार को पबजी की लत थी। पिता रमाकांत ने कई बार अपने बेटे को पबजी खेलने से मना किया। इससे नाराज होकर बेटे ने फांसी का फंदा लगाकर 12 जून को आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का केस दर्ज कराया गया है।

इसे भी पढ़ें

बिहारः अनमोल यादव को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, ASI की मौ’त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं