छात्रा का अश्लील फोटो वायरल होने पर हंगामा

1 Min Read

बोकारो। बोकारो में एक प्राइवेट स्कूल में गुरुवार को खूब हंगामा हुआ। एक छात्र ने अपने क्लास की ही कुछ छात्राओं की अश्लील फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इसके बाद छात्राओं के अभिभावक कई लोगों को लेकर स्कूल पहुंच गये और जमकर हंगामा किया।

हंगामे के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की मौजदूगी में प्रबंधन के अभिभावकों के बीच बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि छात्र ने अन्य विद्यालयों के छात्रों के साथ मिलकर कुछ छात्राओं की तस्वीर निकालकर उसे एडिट करते हुए आपत्तिजनक तस्वीर एवं वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

इस संबंध में नारी शक्ति सुरक्षा फाउंडेशन की चेयर पर्सन माया पांडेय ने कहा कि बच्चों ने इस प्रकार की हरकत कर छात्राओं को बदनाम करने की कोशिश की है। छात्राओं के फोटो एवं वीडियो एडिट कर इसे ग्रुप में वायरल किया जा रहा है। इसमें 20 छात्रों का ग्रुप हैं। जो आपस में एक-दूसरे से जुड़े हैं। इस ग्रुप में 20-25 छात्राओं के साथ ऐसा किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परक्षा 6 फरवरी से, केंद्र तैयार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं