‘फूट डालो-राज करो’ राजनीति की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है : हेमंत सोरेन

1 Min Read

रांची : कनार्टक चुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ‘फूट डालो-राज करो’ राजनीति की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने पर कर्नाटक की जनता और कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार।

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 135 सीटों पर आगे है वहीं भाजपा 64 सीटों पर आगे है। जेडीएस चार और अन्य चार सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव के नतीजों पर प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा ने कहा है कि कर्नाटक में बीजेपी के सारे हथकंडे फेल हो चुके हैं और कर्नाटक की जनता बदलाव चाहती है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं