बंगलुरू : कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कनार्टक की जनता को धन्यवाद। पहली कैबिनेट में ही पांचों गारंटी पूरी करेंगे। राहुल गांधी कहा कि कर्नाटक की जीत जनता की जीत है। मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है। कर्नाटक में मोहब्बत की दुकानें खुली। हमने नफरत को मोहब्बत से हराया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक जैसा नतीजा ही देश के बाकी राज्यों में होगा। उन्होंने कांग्रेस को मिली जीत के लिए कर्नाटक की जनता को बधाई दी है।
प्रेसवार्ता में बोले राहुल गांधी- हमने नफरत को मोहब्बत से हराया

कोई टिप्पणी नहीं
कोई टिप्पणी नहीं
