मेले में लगा झूला टूटने से कॉलेज छात्रा समेत कई घायल, गंभीर छात्रा रेफर ( Many injured including college student due to swing breaking in the fair, serious student referred )

1 Min Read

दुमका। झारखंड के दुमका स्थित गांधी मैदान में चल रहे डिज्नीलैंड मेले में एक गंभीर हादसा हुआ। “टोरा टोरा” नामक झूला अचानक टूट गया, जिससे सेंट जेवियर कॉलेज की छात्रा अनु मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना में अनु के पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

मेले में लोगों के प्रवेश पर लगी रोकः

घटना के बाद, दुमका नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मेले में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

घायल छात्रा को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस घटना ने मेले में लगे झूलों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे लोगों में चिंता और चर्चा का माहौल बन गया है।

मेले के आयोजकों की ओर से इस हादसे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इसे भी पढ़ेंः

दुमका में दर्दनाक हादसा, मिट्टी के ढेर में दबने से 2 बच्चों की मौत ( Tragic accident in Dumka, 2 children died after getting buried in a pile of mud )

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं