रांची : नये साल में मकर संक्रांति के मौके पर राजधानी रांची में रविवार को वार्षिक पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार के पर्यटन विभाग ने जहां कांके डैम में पलाश पतंग महोत्सव का आयोजन किया।
वहीं, सांसद संजय सेठ ने रातू रोड स्थित ओटीसी मैदान में पतंग महोत्सव का आयोजन किया। कांके में आयोजित पतंग महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और शानदार पतंग प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया। इसके साथ ही लोग कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।
इस अवसर पर बच्चों के बीच भी पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिससे उनमें भागीदारी की भावना मजबूत हुई। गौरतलब है कि भाजपा सांसद संजय सेठ पिछले 16 सालों से मोरहबादी मैदान में पतंग महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं।
हालांकि, इस वर्ष मोरहाबादी में चल रहे एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के कारण यह कार्यक्रम रातू रोड स्थित ओटीसी मैदाव हेहल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 11 बजे हुई। इस अवसर पर, बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
इसे भी पढ़ें
हजारीबाग NH पर दर्जनों जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, सड़क जाम
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना








