JSSC-CGL रिजल्ट अभी जारी नहीं होगा, हाईकोर्ट की रोक जारी [JSSC-CGL result will not be released now, High Court’s stay continues]

1 Min Read

रांची। JSSC-CGL का रिजल्ट अभी जारी नहीं होगा। इस पर हाईकोर्ट की रोक जारी है। मामले में अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी।

हाईकोर्ट ने पूछा-कब तक पूरी होगी जांचः

JSSC-CGL पेपर लीक को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एम एम एस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर बताया गया की प्रथम दृष्टि में पेपर लीक किए जाने का आरोप निराधार है। अब तक की जांच में जो तथ्य आए हैं, उसके अनुसार पेपर लीक होने की मात्र अफवाह फैलाई गई थी।

सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने अदालत से परिणाम जारी करने पर लगाई गई रोक को हटाने की मांग की। इस पर अदालत ने रोक हटाने से इनकार करते हुए पूछा कि मामले जांच कब तक पूरी हो जाएगी। सरकार की ओर से एक माह का समय लगने की बात कही गई। जिस पर अदालत ने अगली सुनवाई 7 मई को निर्धारित की है।

इसे भी पढ़ें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं