जोसारू के मिलन समारोह स्पंदन का आयोजन 18 जून को

1 Min Read

रांची : रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के पूर्ववर्ती छात्रों के संगठन जर्नलिज्म ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ रांची यूनिवर्सिटी ( जोसारू) का द्वितीय अधिवेशन सह मिलन समारोह स्पंदन 2023 का आयोजन रविवार को किया जायेगा। किया जा रहा है।

रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के सभागार में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जायेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा करेंगे। कार्यक्रम में विभाग के वर्तमान निदेशक, उप निदेशक, पूर्व निदेशकों, पूर्व और वर्तमान शिक्षकों, विभागीय कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा वहीं, विभाग के सभी कर्मी भी सम्मानित होंगे।

कार्यक्रम में लगभग दो सौ से ज्यादा पूर्ववर्ती छात्र – छात्राएं हिस्सा लेंगे। पुरानी यादों को आपस में बांटेंगे तथा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न भागों में रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं ने निबंधन कराया है। ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जायेगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं