झारखंड सरकार ने किया 25 बीडीओ का तबादला

1 Min Read

रांची : झारखंड सरकार ने बुधवार को 25 बीडीओ का तबादला किया है। तबादले के बाद अदिति गुप्ता को गढ़वा के नगरऊंटारी का बीडीओ बनाया गया है।

वहीं, सुमित कुमार गुप्ता को पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी का बीडीओ बनाया गया है। सावित्री कुमारी को गढ़वा के केतार तथा अभिनव कुमार को इसी जिले के डंडा का बीडीओ बनाया गया है। आशीष कुमार साहू को पलामू के छतरपुर का बीडीओ बनाया गया है।

इस तरह कुल 25 बीडीओ का तबादला किया गया है। इस संबंध में सरकार के संयुक्त सचिव अवध नारायण प्रसाद ने राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी कर दी है।

तबादले की विस्तृत सूची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं