धनबाद और बोकारो में कोयला कारोबारियों के 10 ठिकानों पर आयकर के छापे

2 Min Read

रांची : आयकर विभाग ने झारखंड के धनबाद और बोकारो में कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के करीब दस ठिकानों पर छापेमारी की है। धनबाद में दीपक पोद्दार, अनिल गोयल, सुशील अग्रवाल, नीतिन अग्रवाल, साबिर आलम, राणा जनार्दन सिंह के आवासों-दफ्तरों और बोकारो में वसुधा इंडस्ट्री कैंपस में आयकर की टीमों ने बुधवार सुबह-सुबह दबिश दी है।


मामला टैक्स चोरी का बताया जा रहा है। फिलहाल विभाग की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही है, वहां सीमा सुरक्षा बल और अर्धसैन्य बलों के जवान तैनात हैं। परिसरों में मौजूद लोगों को बाहर जाने या बाहर से लोगों को आने की इजाजत नहीं दी जा रही है।


धनबाद पुराना बाजार टिकिया पाड़ा में रहने वाले कोयला कारोबारी अनिल गोयल के आवास और कार्यालय, उनके भाई के होटल में, दीपक पोहार के जोड़ाफाटक स्थित आवास, गोविंदपुर स्थित वेडलॉक होटल, गोदाम और फैक्ट्री में छापामारी चल रही है। इसी तरह राणा जनार्दन सिंह के शास्त्री नगर स्थित घर की तलाशी ली जा रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार को ईडी ने हजारीबाग के एक बड़े कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी लगभग 70 करोड़ रुपए के कोल लिंकेज घोटाले में की गई थी।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग NH पर दर्जनों जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, सड़क जाम

डीपफेक का शिकार बने क्रिकेट के भगवान

इडी पर भड़के बंधु तिर्की, कहा-आदिवासियों से नाराजगी मोल लेना ठीक नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं