Gold Price: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

2 Min Read

Gold Price:

नई दिल्ली, एजेंसियां। पिछले कुछ दिनों से वैश्विक स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर सीधे तौर पर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। भारत में शनिवार को लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी भी सस्ती हुई है।

आज 24 कैरेट सोना ₹1,00,470 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो शुक्रवार के मुकाबले ₹490 सस्ता है। शुक्रवार को भी सोने में करीब ₹1,380 की गिरावट आई थी। इसी तरह चांदी की कीमत में भी ₹1,200 प्रति किलो की कमी दर्ज की गई है।वर्तमान में 22 कैरेट सोना ₹92,090 और 18 कैरेट सोना ₹75,350 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

Gold Price:

देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,00,620, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में ₹1,00,470 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। दिल्ली में चांदी ₹1,24,500 प्रति किलो के आसपास है।

कीमतों में गिरावट के कारण:

अमेरिका, जापान और फिलीपींस के बीच ट्रेड डील
डॉलर में मजबूती और रुपये में उतार-चढ़ाव
वैश्विक बाजार में अस्थिरता

भारत में सोना न सिर्फ निवेश का सुरक्षित विकल्प माना जाता है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है। त्योहारों और शादियों में इसकी मांग अधिक रहती है। कीमतें कम होने पर खरीदारों को इसका लाभ मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें

Gold Price: सोना फिर लाख के पार, ₹1,00,502 प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं