फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी बनायेगी विवि शिक्षकों को दक्ष

2 Min Read

निजी विवि पर कसेगा नकेल

रांची। झारखंड में फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी शिक्षकों को दक्ष बनायेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत राज्य में फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी की स्थापना की जा रही है। इसे राज्य में उच्च शिक्षा की दशा बदलने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह रिसर्च वर्क को भी बेहतर बनायेगा। इसे लेकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने कहा है कि इससे शिक्षक अपडेट होंगे। उनकी क्षमता विकसित होगी।

निजी विव पर कसेगा नकेल

राहुल पुरवार ने यह भी कहै है कि राज्य सरकार निजी विश्वविद्यालयों पर नकेल कसने के लिए मॉडल एक्ट बना रही है। इसके दायरे में पुराने एवं नये विश्वविद्यालय सभी आयेंगे।

राज्य के सभी डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को इस एकेडमी से जोड़ा जाएगा, ताकि शैक्षणिक संस्थानों को विकसित किया जा सके। यह एकेडमी सदस्यों के बीच आजीवन सीखने की संस्कृति को भी बढ़ावा देगी और उनकी पेशेवर क्षमता विकसित करेगी।

एकेडमी में भारतीय भाषाओं और भारतीय ज्ञान प्रणाली को प्रोत्साहित करने के शोध कार्य को बढ़ावा दिया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों में समय-समय पर स्किल डेवलपमेंट के लिए ट्रेनिंग देना भी एकेडमी का प्रमुख उद्देश्य है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के आवासीय स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिये कब से जमा होंगे आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं