मेहनत के कारण ही दुनिया में धौनी के नाम का डंका बज रहा है : संजय सेठ

2 Min Read

रांची : मेहनत के कारण ही आज दुनिया में  महेंद्र सिंह धौनी के नाम का डंका बज रहा है। इसलिए कोई भी काम करें तो मन लगाकर और जी-जान से करें। रविवार को ये बातें सांसद संजय सेठ ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। वे बुद्ध स्मृति भवन (कुशवाहा भवन) में  आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे। समारोह में 175 छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

श्री सेठ ने कहा कि बच्चों को अपनी इच्छा से पढ़ाई मन लगाकर करनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने संघर्ष की कहानी शेयर की। कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि के रुप में विधायक सीपी सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरधारी महतो तथा संचालन अरविन्द कुमार ने किया।

स्वागत भाषण जनक कुमार महतो और धन्यवाद ज्ञापन महावीर प्रसाद कुशवाहा ने किया। इस समारोह के मुख्य वक्ता  डॉ विनय भरत थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के सदस्य सूरज महतो, जनार्दन प्रसाद महतो, जनक कुमार महतो, महाबीर प्रसाद कुशवाहा, डा० अजय महतो, कैलाश कुमार महतो, भरतलाल महतो, शशिकांत महतो, विगेन्द्र कुशवाहा, बसंत, रामलखन महतो, अवधबिहारी महतो, अंजली पालित, स्वाति प्रिया, अनिता प्रभा, रवि प्रकाश, वासुदेव सिन्हा, नन्दलाल प्रमाणिक, सरोज दास, वीरेन्द्र गोराई, गोपाल गोराई, गोविन्द थापा, रंजीत कुमार, संगीता देवी, रेणु देवी, सुमन देवी तथा इन्दुमती देवी का अहम योगदान रहा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं