Courts of Jharkhand:
रांची। झारखंड की अदालतों में आज की तारीख तक 82,370 के चल रहे हैं। एक जनवरी 2016 से अब तक राज्य की विभिन्न अदालतों में 3 लाख 43 हजार 481 केस दर्ज किए गये। इसमें से 2 लाख 61 हजार 111 केस निष्पादित किए जा चुके हैं।
अगर बात करें सिविल मामलों की तो जनवरी 2016 से अब तक 80,908 केस दर्ज किए गए। इसमें से 45,332 केस निष्पादित कर दिए गए। वर्तमान में 35,576 केस विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं।
Courts of Jharkhand: 46,794 क्रमिनिल केस चल रहे हैं
वर्तमान में राज्य के विभिन्न अदालतों में 46,794 केस चल रहे हैं। जबकि जनवरी 2016 से अब तक 2 लाख 62 हजार 573 केस दर्ज किए गए। जबकि 2 लाख 15 हजार 779 क्रिमिनल केस डिस्पोज किए जा चुके हैं।
Courts of Jharkhand:
2022 में दर्ज सिविल केस की संख्या 8556 है और क्रिमिनल केस की संख्या 33901, वहीं 2023 में सिविल केस की संख्या 10443 थी और क्रिमिनल केस की संख्या 31524 है। 2024 में सिविल केस की संख्या 11740 और क्रिमिनल केस की संख्या 28149 है, वहीं 2025 में दर्ज सिविल केस की संख्या 3164 है और क्रिमिनल केस की संख्या 7868 है।
इसे भी पढ़ें
Jharkhand High Court: विष्णु अग्रवाल की कंपनी को 167 करोड़ वापस करने का आदेश








