रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मंगलवार को खूंटी जायेंगे। वहां सीएम अबुआ आवास योजना की पहली किस्त जारी करेंगे। राज्यभर के अबुआ आवास योजना के लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करेंगे।
बता दें कि अबुआ आवास के लिए 31 लाख से अधिक आवेदन आये हैं। इसमें से 29.97 लाख आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। विभाग के मुताबिक आज खूंटी और सिमडेगा जिलों के लाभुकों को योजना की पहली किस्त मिलेगी।
लाभार्थियों को 50 हजार रुपए की चार किस्तों में से पहली किस्त दी जाएगी। इसके बाद इसी योजना के लाभुकों को लाभ देने के लिए 29 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम में कार्यक्रम प्रस्तावित है। जहां सरायकेला-खरसावां जिले के आवेदकों को किस्त का भुगतान दिया जाएगा।
तीन कमरों का घर बनेगा
अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरों का मघर बनवाया जाएगा। इसमें एक रसोई भी शामिल है। इसका क्षेत्रफल 31 वर्ग मीटर होगा। इस योजना के तहत योग्य लाभुकों को आवास निर्माण के लिए सहयोग राशि दो लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है।
इसके साथ ही, लाभार्थी को मनरेगा अंतर्गत अपने आवास के निर्माण के लिए वर्तमान मजदूरी दर पर अधिकतम 95 अकुशल मानव दिवस के समतुल्य आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण हेतु प्राप्त होगा।
इसे भी पढ़ें
मंदिर खुलते ही, रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब









