श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को आतंकवादियों ने सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला किया। हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं। यहां लगातार गोलीबारी भी हो रही है। एक महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला था।
जानकारी के अनुसार यह हमला डेरा की गली नाम के इलाके में हुआ है। इस इलाके के पास ही बुधवार रात सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। अभियान में शामिल सुरक्षाबलों से सेना का संपर्क हुआ, जिसके बाद अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा गया।
पुंछ के ही सुरनकोट इलाके में 19-20 दिसंबर की दरम्यानी रात एक पुलिस शिविर में ब्लास्ट हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बीते बुधवार को इस घटना की जानकारी दी। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पुलिस कैंप में खड़े कई वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।







