रांची। आज भारत बंद है। यह बंद भाकपा माओवादिसों ने बुलाया है। माआवादियों की इस बंदी को लेकर राज्य अलर्ट मोड में है। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों में इस बंदी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
पुलिस अधिकारियों को खुफिया विभाग से सूचना मिली है कि बंद के दौरान नक्सली अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में हमला कर सकते हैं, इसलिए पुलिस अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
मुख्यालय की ओर से कहा गया है कि बंदी के दौरान किसी तरह का लूज मूवमेंट नहीं करें। इसकी भी आशंका है कि नक्सली बंद के दौरान पुलिस पिकेट, कैंप, पेट्रोलिंग पार्टी के अलावा स्कॉट वाहन को निशाना बना सकते हैं।
साथ ही रेलवे ट्रैक या सरकारी संपत्ति पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में जिन इलाकों में सरकारी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि बंद को सफल बनाने के लिए नक्सलियों की ओर से 16 दिसंबर से प्रचार अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान नक्सलियों ने कोल्हान सहित अपने प्रभाव वाले इलाकों में पोस्टर चिपका कर चेतावनी भी थी।








