रांची : स्वयंसेवी संस्था अशोका वारियर ने रविवार को मकर संक्रांति के मौके पर जरूरतमंदों के बीच चूड़ा-दही और तिलकुट का वितरण किया। कार्यक्रम सर्जना चौक स्थित निर्वाण रेस्टोरेंट के पास किया गया। संस्था का मकसद गरीबों और मानवता की सेवा करना हैं।
संस्था के अध्यक्ष गौतम शाही ने बताया की पूरे वर्ष में लगभग 12 कार्यक्रम संस्था अपने सदस्यों की मदद से आयोजित करेगी। संस्था का मकसद जितना हो सके भूखों को भोजन कराना है। साथ ही गरीब लड़कियों की शादी मुफ्त में करवाने की योजना भी है।
मौके पर संस्था के सचिव सिद्धार्थ जायसवाल ने कहा अशोका वारियर हर त्यौहार पर गरीबों के बीच जाकर उनके साथ उनके दुख-सुख में शामिल होगा।
वहीं, संस्था के कोषाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा इस अवसर पर हमारे लक्ष्य सात सौ लोगों के बीच गुड़-चूड़ा दही का वितरण करना था लेकिन भीड़ देखते हुए हमने तत्काल 1200 लोगों के लिए सामग्री की व्यवस्था की। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन विक्रम माहवारी और रॉबिन गुप्ता थे।
इस अवसर पर दीपक सिन्हा , मुकेश झा, अजीत साहू, संजीव कुमार, मंजूषा जायसवाल, आलोक गुप्ता, विकास राज, राज रुद्रा, राजीव रंजन, प्रत्यक्ष साहू, विद्यासागर मेहता, अमित साहू तथा मनीष कुमार आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें
हजारीबाग NH पर दर्जनों जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, सड़क जाम
एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रतिबिंबित करता है पोंगल: नरेंद्र मोदी








