Statements by Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे के बयान का समर्थन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता [BJP workers supporting Nishikant Dubey’s statement]

2 Min Read

Statements by Nishikant Dubey:

गोड्डा। गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए बयान ने प्रदेश भाजपा को धर्मसंकट में डाल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निशिकांत के बयान से पार्टी की ओर से किनारा कर लिया।

इसके बाद राज्य में विपक्षी दलों के नेता निशिकांत पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, भाजपा के नेताओं ने मामले पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता सांसद के बयान से उत्साहित दिख रहे हैं। सांसद निशिकांत दुबे के बयान को कार्यकर्ता इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर प्रशंसा कर रहे हैं।

राष्ट्रवादी विचार से जुड़े अधिवक्ता अभय मिश्रा का कहना है कि सांसद ने जो कहा है उससे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इसके तकनीकी पहलू से अनभिज्ञ भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि निशिकांत दुबे ने कोर्ट के गलत निर्णयों पर उनके मन की बात कही है।

Statements by Nishikant Dubey:

हालांकि, कांग्रेस नेता और राज्य सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत झामुमो के कई नेता निशिकांत दुबे के बयान को संविधान विरोधी बताते रहे हैं।
पूर्व चुनाव आयुक्त के बहाने संताल की राजनीति पर चर्चा

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी को इंटरनेट मीडिया एक्स पर घेरते हुए निशिकांत दुबे ने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उनका यह अंदाज भी भाजपा कार्यकर्ताओं को खूब भाया।

Statements by Nishikant Dubey:

भाजपा से जुड़े बिजनेस अकाउंट्स सलाहकार प्रवीण शर्मा कहते हैं कि हमारी पार्टी का कोई नेता पहली बार इतने दम से सेक्युलर गिरोह को बेनकाब कर रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भले इसे दुबे का निजी विचार बता रहे हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इस विचार को आगे शेयर और फारवर्ड कर आगे बढ़ाने में लगे हैं।

इसे भी पढ़ें

निशिकांत दुबे ने कर दी अलग राज्य की मांग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं