सोशल मीडिया में हेमंत सोरेन के सिर पर,
तेल मालिश करती नजर आ रही है कल्पना सोरेन
रांची। विधानसभा चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया है। हेमंत सोरेन अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर साझा की हैं। साथ ही लिखा है, चुनाव प्रचार समाप्ति पर फुर्सत के कुछ क्षण। सीएम ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। उन तस्वीरों में हेमंत सोरेन के सिर पर कल्पना सोरेन तेल मालिश करती नजर आ रही हैं। इससे पहले सीएम ने झामुमो के सभी प्रत्याशियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की.बैठक में उन्होंने कहा कि सभी ने दिन-रात अपना खून-पसीना बहाकर कड़ी से कड़ी मेहनत की है। इसके लिए आप सभी का आभार और जोहार। फिर कहा कि अब बस 23 तारीख तक हमें कमर कस कर यही जोश और जज़्बा बरकरार रखना है, भाजपा की हर साजिश को नाकाम करना है।






