प्रसिद्ध अर्थशास्त्री रमेश शरण पर लिखी जाएगी किताब
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और एक बेमिसाल शिक्षक डॉ रमेश शरणकी याद में स्टुडेंट सर्किल कोचिंग सेंटर में एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन हुआ। सभा में डॉ रमेश शरण से शिष्य राज्य के कई क्षेत्रों से आये थे। सभी ने विनम्र मन से डॉ रमेश शरण को याद कर उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाए। डॉ रमेश के शिष्य रहे केओ कॉलेज गुमला के अर्थशास्त्र विभाग के एचओडी दिलीप कुमार ने कहा की डॉ रमेश केवल अर्थशास्त्री नहीं थे। वे समाजशास्त्री भी थे। जितनी अच्छी पकड़ उनकी अर्थशास्त्र पर थी, उतना ही वे समाजिक मुद्दों पर भी पकड़ रखते थे। वरीष्ठ पत्रकार नंद किशोर मुर्लीधर ने कहा कि डॉ रमेश जितने ज्यादा विद्वान थे, उतना ही सरल उनका व्यक्तित्व था। डॉ रमेश शरण के ही शिष्य रहे जेएसएससी के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार ने कहा कि डॉ रमेश का यूं जाना राज्य और देश के लिये बड़ी क्षती है। उन्होंने कहा कि अपने अंतिम समय में डॉक्टर रमेश एक किताब लिख रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश किताब पूरी होने से पहले ही उनका निधन हो गया। अरविंद कुमार ने बताया कि इस अधूरे किताब को पूरा करने का जिम्मा हमने लिया है। उन्होंने सभा में आए लोगों से आग्रह किया कि उनके पास डॉ रमेश शरण से जुड़ा कोई भी दस्तावेज है तो वे उनसे अव्श्य संपर्क करें। केिलाना
