CUET UG की 19 जुलाई को फिर से होगी परीक्षा, मिला था दूसरी भाषा में प्रश्नपत्र [CUET UG exam will be held again on July 19, question paper was found in another language]

3 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- यूजी (CUET-UG) के 1000 अभ्यर्थियों के लिए 19 जुलाई को पुन: परीक्षा आयोजित कराने की घोषणा की है। फिर से परीक्षा कराने के को लेकर NTA की तरफ से नोटिस भी जारी कर दी गई है।ये उम्मीदवार छह राज्यों से संबंधित है।

दूसरी भाषा में मिला था प्रश्नपत्र

सूत्रों के अनुसार परीक्षा दोबारा करवाने की एक बड़ी वजह यह है कि अभ्यर्थियों को उनके द्वारा चुनी गई भाषा में प्रश्नपत्र न देकर दूसरी भाषा में प्रश्नपत्र दिया गया था।

नई तारीख घोषित करने से पहले ही NTA ने साफ कर दिया था कि री-टेस्ट का आयोजन केवल उन कैंडिडेट्स के लिए होगा जिन्होंने पिछले 30 जून के पहले इस मामले में शिकायत की थी।

NTA की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है, “इन शिकायतों के आधार पर, प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

NTA ने क्या कहा

NTA ने अपने नोटिस में कहा कि जिन कैंडिडेट्स की शिकायतों के आधार पर उनके लिए री-टेस्ट आयोजित किया जा रहा है, उन सभी को ईमेल के माध्यम से सूचना दे दी गई है।

इसके अलावा उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर भी जाकर जारी नोटिस को देख सकते हैं।

250 छात्र ओएसिस पब्लिक स्कूल के हैं

गलत प्रश्न पत्र मिलने से अभ्यर्थियों का समय बर्बाद हुआ। एनटीए जिन 1,000 सीयूईटी-यूजी अभ्यर्थियों के लिए पुन: परीक्षा आयोजित कर रहा है, उनमें से 250 अभ्यर्थी हजारीबाग के ओएसिस पब्लिक स्कूल के हैं, जो नीट-यूजी प्रश्नपत्र के कथित लीक के लिए भी जांच के दायरे में है।

अधिसूचना के अनुसार, सीयूईटी (यूजी) 2024 परीक्षा के संबंध में भेजी गई शिकायतों के आधार पर, प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 19 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी।

घोषणा के मुताबिक सीयूईटी यूजी (CUET-UG) री-टेस्ट की परीक्षा 19 जुलाई के दिन होगी। हालांकि ये परीक्षा केवल उन कैंडिडेट्स के लिए आयोजित होगी जिन्होंने परीक्षा में खामियों की शिकायत की थी और री-टेस्ट की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें

गलत प्रश्न पत्र बंटा, अब दोबारा होगी कानपुर में CUET-UG की परीक्षा

Share This Article
Exit mobile version